फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Developed a model to identify the expiry dates of medicines.

Faridabad News: दवाइयों की एक्सपायरी डेट पहचानने का मॉडल बनाया

Sat, 10 Oct 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Developed a model to identify the expiry dates of medicines.
इंस्पायर मानक प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता के लिए अन्या खरे का चयन
विज्ञापन

12 और 13 अक्टूबर को भारत मंडपम में प्रदर्शित होगा प्रोटोटाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रियान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा अन्या खरे का चयन राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर मानक प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने दवाइयों की एक्सपायरी डेट पहचानने से जुड़ा एक प्रोटोटाइप तैयार किया है। हरियाणा के आठ विद्यार्थियों की परियोजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें अन्या भी शामिल हैं।


कई बार नमी या अन्य कारणों से दवाइयों के पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट धुंधली हो जाती है। ऐसे में दवा की वैधता की जानकारी मिलना मुश्किल हो जाता है। अन्या ने इसी समस्या को ध्यान में रखकर अपना मॉडल तैयार किया है। इसका उद्देश्य एक्सपायरी डेट की जानकारी पहचानने और उसे आसानी से उपलब्ध कराने में मदद करना है। अन्या ने विद्यालय, जिला और राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी 12 और 13 अक्तूबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगी। इसकी तैयारी के लिए उन्होंने आईआईटी दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में भी हिस्सा लिया। यहां विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनके मॉडल को बेहतर बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अन्या राष्ट्रीय स्तर की पिस्टल निशानेबाज हैं। इसके अलावा वह लेखिका भी हैं और स्टैंड-अप कॉमेडी में रुचि रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed