फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Despite the improvement in the recovery rate, the death toll of patients is increasing, 1116 new cases, one patient died, 1754 became healthy

रिकवरी रेट में सुधार के बावजूद मरीजों की मौत का बढ़ रहा आंकड़ा ,1116 नए मामले, एक मरीज की मौत, 1754 हुए स्वस्थ

Fri, 21 Jan 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Despite the improvement in the recovery rate, the death toll of patients is increasing, 1116 new cases, one patient died, 1754 became healthy
Despite the improvement in the recovery rate, the death toll of patients is increasing, 1116 new cases, one patient died, 1754 became healthy
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिन की अपेक्षा रिकवरी रेट में कुछ अंकों की बढ़ोतरी जरूर हुई है। बावजूद मरीजों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। 12 जनवरी से अब तक पांच मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर अब भी सावधानी नहीं बरती तो स्थिति और भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1116 कोरोना के नए संक्रमितों के आने के साथ एक मरीज की मौत भी पुष्टि की। जबकि 1754 को स्वस्थ घोषित किया। इसके साथ रिकवरी रेट में लगभग 64 अंक की बढ़ोतरी हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले मेें कुल संक्रमितो की संख्या 12257 थी। लेकिन शुक्रवार को 1754 मरीज के ठीक होने से कुल संक्रमितों की संख्या अब 11618 हो गई है। बृहस्पतिवार को जिले में 88.87 रिकवरी रेट था, जो शुक्रवार को बढ़कर 89.51 तक पहुंचा। वहीं, संक्रमण दर 10.52 थी जो घटकर 09.87 पहुंच गई। 35 ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। इनमें से 30 आईसीयू में भर्ती हैं और 9 मरीज वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों में से 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। चिकित्सकों की देखरेख में उनका घर पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पांच दिनों की स्थिति
दिन- रिवकरी रेट- संक्रमण दर
15 जनवरी- 91.15- 08.20
16 जनवरी- 90.52-08.84
17 जनवरी- 89.79-09.58
18 जनवरी-89.38-09.99
19 जनवरी- 88.93-10144
20 जनवरी- 88.87- 10.52
21 जनवरी- 89.51- 09.87
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed