फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Despite sunshine there was no relief from cold

Faridabad News: धूप निकलने के बावजूद ठंड से नहीं मिली राहत

Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Despite sunshine there was no relief from cold
-बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 14 किया गया दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को धूप निकलने के बावजूद लोग ठंड से ठिठुरते नजर आएं। तापमान सामान्य से करीब आठ डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से शहर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलने से स्मार्ट सिटी में ठंड का सितम जारी है। रात के साथ दिन के तापमान में भी कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम की ओर से करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। बर्फीली हवा चलने के चलते लोगों को खूब ठंडक का अहसास हुआ। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सामान्य से करीब पांच डिग्री कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हवा में नमी की मात्रा 66 फीसदी से अधिक रहने पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस कारण सबसे अधिक दिक्कत सुबह के समय कामकाजी लोगों को हुई।
विज्ञापन

--
दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार रविवार सुबह के समय करीब 13 डिग्री सेल्सियस तापमान था, लेकिन 11 बजे के बाद धूप निकलने पर करीब दो डिग्री बढ़ गया। दोपहर में करीब 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते ही तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी। इससे लोग काफी परेशान हुए और छुट्टी होने के बावजूद ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहें। शनिवार की अपेक्षा रविवार को प्रदूषण स्तर में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्मार्ट सिटी के लोगों को ठंड के साथ सामान्य से करीब छह गुणा से अधिक जहरीली हवा का भी सामना करना पड़ा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार रविवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 301 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में रहा। इसके अलावा बल्लभगढ़ में बेहद खराब श्रेणी के साथ एक्यूआई 335 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed