{"_id":"5ffc88df8ebc3e2e5954a563","slug":"despite-sunshine-the-chill-remains-intact-faridabad-news-noi5593259179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के बावजूद ठिठुरन बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप के बावजूद ठिठुरन बरकरार
विज्ञापन
धूप के बावजूद ठिठुरन बरकरार
फरीदाबाद। पहाड़ों में बर्फबारी के कारण फरीदाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार से अगले पांच दिनों तक शीतलहर के कारण जबरदस्त ठंड की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।
एक सप्ताह से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में तेज धूप खिल रही है। सोमवार सुबह चटक धूप ने लोगों का स्वागत किया। लोगों ने परिवार के साथ पार्कों में धूप का आनंद लिया। हालांकि इस दौरान मौसम में नमी होने से ठिठुरन बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने से पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इस वजह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने कहा कि मौसम में 60 प्रतिशत नमी रहने के कारण पहाड़ों क्षेत्रों की ओर से ठंडी हवा चल रही है। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा है। दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।