फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deputy Commissioner inspected the sports complex

Faridabad News: उपायुक्त ने किया खेल परिसर का निरीक्षण

Tue, 19 Sep 2023 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the sports complex
-खिलाड़ियों ने घास, टारगेट समेत अन्य समस्याएं रखीं
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त ने सोमवार की शाम सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से समस्याओं के बारे में जाना। तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने अपनी समस्याएं उन्हें बताई। उपायुक्त ने खेल परिसर के तीरंदाजी मैदान का पुनर्उद्धार करने को लिए कहा।
उपायुक्त विक्रम सिंह एसडीएम परमजीत सिंह चहल के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले फुटबॉल ग्राउंड का दौरा किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मैदान में मिट्टी का भराव कर इसे नए सिरे से तैयार किया जाए। अब बारिश का मौसम खत्म हो चुका है ऐसे में जल्द काम शुरू करें ताकि बच्चों को दिक्कत न आए। उन्होंने बास्केटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने स्टेडियम के साथ-साथ बास्केटबाल ग्राउंड को पक्का रास्ता बनाया जाए। उपायुक्त आर्चरी (तीरंदाजी) नर्सरी में बच्चों से मिलने के लिए पहुंचे। खिलाड़ियों व कोच ने बताया कि मैदान में काफी घास उग आने व मैदान समतल नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पूरे मैदान को समतल करवाया जाए और खेल के लिए पांच नए टारगेट भी उपलब्ध करवाए जाएं। हॉस्टल में बैड व गद्दों की खरीद भी उन्होंने तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए। मैदान में बाहरी व्यक्ति प्रवेश न करें इसके लिए उन्होंने रेलिंग के साथ-साथ लोहे की चादरें लगाने के लिए भी कहा। वहीं मैदान में लाइटें लगाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जल्द ही खेल परिसर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीद कर उसे खिलाड़ियों को मुहैया करवा दिया जाएगा। उपायुक्त ने जिला खेल अधिकारी देवेंद्र सिंह गुलिया को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों की कोई भी समस्या हो उन्हें इससे अवश्य अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed