फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   deputy cm dushyant chautala held meeting in faridabad

प्रदेश के बजट में ग्लोबल सिटी योजना को मिलेगी रफ्तार

Tue, 02 Mar 2021 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
deputy cm dushyant chautala held meeting in faridabad
कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायत सुनते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। हरियाणा का आगामी बजट प्रदेश वासियों के लिए काफी हितकारी साबित होगा। पंचग्राम योजना के तहत के केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) को विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ ग्लोबल सिटी योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। यह कहना है हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का।
विज्ञापन

मंगलवार को उपमुख्यमंत्री ने सेक्टर-12 हुडा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंनेे कहा कि कोरोना आपदा के बावजूद प्रदेश तेज गति से विकास कर रहा है। अगले वित्त वर्ष में सरकार दिल्ली के चारों तरफ विकसित की जाने वाली पंचग्राम योजना को लेकर भी ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहे हैं। इस संबंध में दो रिपोर्ट भी सरकार को प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में कोरोना जैसी बड़ी आपदा आई लेकिन प्रदेश ने जीएसटी, राजस्व, आबकारी सहित सभी तरह के राजस्व प्राप्ति में बेहतरीन कार्य किया है। पिछले वर्ष कोरोना की वजह से कुछ प्रोजेक्ट लंबित रहे हैं, जिन्हें इस वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा। ग्लोबल सिटी के विकास का कार्य भी जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में फसल खरीद को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से किसान हितैषी है और किसानों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। आगामी खरीद सीजन में छह फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाएगा। इनमें से सरसों की खरीद जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं और एक अप्रैल से गेहूं की खरीद भी शुरू कर दी जाएगी। किसानों की फसल खरीद के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें दो दिन में भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed