फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Department will tighten the screws against those who do not fill GST

जीएसटी नहीं भरने वालों पर विभाग कसेगा शिकंजा

Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Department will tighten the screws against those who do not fill GST
फरीदाबाद। तीन माह से लगातार रिटर्न नहीं भरने वालों पर जीएसटी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग की ओर से बकायादारों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें उन कारोबारियों पर जीएसटी विभाग की खास नजर है जिन्होंने इस अवधि में शून्य रिटर्न दिखाई है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर उक्त व्यापारियों पर कार्रवाई हो सकती है। रिटर्न नहीं भरने वाले कारोबारी अपना ई-वे बिल नहीं निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में छोटे बड़े करीब 12 हजार उद्यमी और व्यापारी ( एसएसई ) हैं जो जीएसटी विभाग में रजिस्टर्ड हैं। 500 से अधिक कारोबारियों ने तीन माह से रिटर्न नहीं भरा है। इससे जीएसटी संग्रहण में कमी आई है। वहीं विभाग की ओर से लगातार कारोबारियों को समय पर जीएसटी अदा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी संग्रहण में कोई सुधार नहीं हो रहा है। विभाग की कारोबारियों पर देनदारी बढ़ती जा रही है। इससे अधिकारी परेशान हैं। विभाग ने ऐसे कारोबारियों को चेतावनी दी है कि समय पर रिटर्न दाखिल न होने पर ई-वे बिल जारी नहीं कर सकेंगे कारोबारी। इस संबंध में उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग एसएस मलिक ने कहा कि तीन माह से रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले कारोबारी जल्द अपनी रिटर्न दाखिल करें नहीं तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed