फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Department should complete preparations for Independence Day celebrations: Deputy Commissioner

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी करें विभाग : उपायुक्त

Tue, 10 Aug 2021 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Department should complete preparations for Independence Day celebrations: Deputy Commissioner
फरीदाबाद सेक्टर 12 खेल परिसर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर परेड की रिहर्सल करती स्कूली छा? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का जायजा लिया। सेक्टर-12 स्थित हेलीपेड ग्राउंड का निरीक्षण कर अन्य तैयारियों हीं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने स्तर के सभी काम समय से निपटा लें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मंगलवार को लघु सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन स्थल, टाउन पार्क स्थित शहीद स्मारक व वीवीआईपी रूट का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए निर्धारित मैदान में मुख्य मंच व अतिरिक्त मंच के साथ-साथ आम दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाए। बरसात के अनुसार, पानी की निकासी की भी उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पीडब्लूडी, नगर निगम व अन्य सभी विभाग मैदान के सौंदर्यीकरण, मंच व पार्किंग आदि को लेकर जो कार्य होने हैं उन्हें समय से पूरा करें। इसके साथ ही गेटों का निर्माण, सड़कों की मरम्मत, झंडे और तंबू आदि का कार्य भी निर्धारित समय के बीच ही पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद स्मारक पर पेंट सहित साफ-सफाई व अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए भी जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा व आरटीओ जितेंद्र गहलावत सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed