फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deorani pours petrol on two sisters, conditions critical

Faridabad News: दो सगी बहनों पर देवरानी ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर

Sun, 05 Apr 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Deorani pours petrol on two sisters, conditions critical
आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। डबुआ कॉलोनी में रहने वाली दो सगी बहनों के ऊपर देवरानी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जयपुर स्थित अस्पताल में भर्ती करवाय। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक 60 प्रतिशत और दूसरी बहन 90 प्रतिशत झुलस चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर देवरानी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।


डबुआ काॅलोनी निवासी मीना ने बताया कि उनके पति देविन्द्र पाल चार भाई हैं। सबसे बड़े उनके पति है। उनसे छोटे देवेश,उसके बाद गजपाल सिंह और सबसे छोटे वेद बीर हैं। उनकी सगी छोटी बहन सीमा की शादी उनके देवर देवेश के साथ हुई थी। उनके पति व देवर देवेश दोनों गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वहीं उनकी छोटी बहन के तीन बच्चे हैं। वह दोनों एक ही मकान में ऊपर नीचे रहती हैं। वहीं उनके देवर वेद बीर अपनी पत्नी पिंकी व बच्चों के साथ 27 फीट रोड नजदीक डबुआ चौक पर रहते हैं। उनके देवर वेद किसी कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों बहने अपने मकान में मिलजुल कर रहती हैं।
विज्ञापन



इस बात की रंजिश रखते हुए 3 अप्रैल को उनकी देवरानी पिंकी उनके घर पर आई और अपने साथ एक थैला लेकर आई। इस दौरान दोनों बहनों ने पिंकी के लिए चाय व खाने के लिए कुछ बनाया। खाना खाने के दौरान आरोपी देवरानी पिंकी कई बार शौचालय गई और अपने साथ वह बैग भी ले गई। शाम को करीब 5 बजे दोनों बहनें छत पर खड़े होकर बात कर रही थी। उस समय पिंकी शौचालय गई हुई थी। कुछ समय के बाद जब पिंकी वापस आई, तो उसके हाथ में एक बाल्टी थी और उस बाल्टी में वह पेट्रोल डालकर लाई थी। पिंकी ने अचानक से दोनों बहनों के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और उसके बाद माचिस से आग लगा दी। दोनों बहने जली हुई हालत में छत से नीचे आई। इस दौरान शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले मोहित, महेश, मेवालाल, तोताराम, आशा, कुसुम, सीमा व अन्य ने आग बुझाने में काफी मदद की और इस घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने उनकाे उपचार के लिए पहले नीलम बाटा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उनको दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया। सफदरजंग में भी उपचार नहीं मिलने के चलते अब उन दोनों का उपचार जयपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा है। परिवार वालों का कहना है कि पिंकी दोनों बहनों के साथ रहने से जलती थी। इसी वजह से आए दिन उनसे कहासुनी करती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर देवरानी पिंकी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के अनुसार एक 60 प्रतिशत व दूसरी 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed