{"_id":"6a567a9b3487c1e514096128","slug":"deo-expresses-displeasure-over-low-student-attendance-in-schools-faridabad-news-c-24-1-pal1008-125987-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति पर डीईओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति पर डीईओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
गांवों के सरपंच से उपस्थिति बढ़ाने में सहयोग मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। जिला शिक्षा अधिकारी, डॉ. मामराज रावत ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-5 तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हूंचपुरी (खंड हथीन) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रों की उपस्थिति एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।
खंड शिक्षा विभाग, हथीन के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि डॉ. मामराज रावत दोपहर लगभग 2:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हूंचपुरी पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत बहुत कम पाई गई, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
डॉ. मामराज रावत ने विद्यालय में ही गांव के सरपंच मोहम्मद इदरीस से मोबाइल पर बातचीत कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में सहयोग करने तथा जो छात्र नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उन्हें विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
-
चपरासी की उपस्थिति दर्ज न होने पर मांगा स्पष्टीकरण
निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच में पाया गया कि विद्यालय के चपरासी रघुविंदर की पिछले दो दिनों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी और संबंधित कॉलम खाली था। इस अनियमितता पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए विद्यालय मुखिया से लिखित स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी लापरवाही एवं अनियमितताओं पर विभागीय नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत डीईओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर -5 का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने निपुण हरियाणा के अंतर्गत संचालित कक्षाओं का अवलोकन किया। विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।