{"_id":"64ccf98c59a9bb19600eb8c5","slug":"dengue-ward-made-of-12-beds-in-district-civil-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10694-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में 12 बेड का बना डेंगू वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में 12 बेड का बना डेंगू वार्ड
Fri, 04 Aug 2023 06:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 04 Aug 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में बना 12 बेड का डेंगू वार्ड
जिले में डेंगू के हुए तीन मरीज व मलेरिया का एक मरीज, अब तक जिले के 1400 लोगों को दिया गया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डेंगू के तीन और मलेरिया के एक मरीज होने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डेंगू व मलेरिया के मरीजों के लिए बीके नागरिक अस्पताल में 12 बेड का अलग से वार्ड बनाया गया। इसमें छह बेड महिला और छह बेड पुरुष के लिए आरक्षित किए गए हैं।
उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि मौसम में फेरबदल के कारण लोगों बुखार की चपेट में आ रहे है। दो दिन पहले दो और डेंगू के मरीज मिले थे। इसके बाद जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या तीन हो गई है। वहीं, मलेरिया का एक मरीज अब तक सामने आया है। डेंगू के मरीज महावतपुर और ऊंचा गांव से हैं। दोनों मरीजों की हालत अब ठीक है। उपचार के बाद दोनों घर भेज दिया है। उधर, मलेरिया नियंत्रण विभाग ने डेंगू-मलेरिया के मरीज मिलने के बाद एंटी लार्वा अभियान तेज कर दिया है। अभी तक कॉलोनियों और स्लम एरिया में अभियान चलाया जा रहा था लेकिन अब गांव के साथ-साथ सेक्टरों में भी शुरु कर दिया है। विभाग ने अब तक जिले के 1400 लोगों को नोटिस दिया है। इसके लिए 40 टीमें बनाई गई हैं। डॉ. राम भगत ने बताया कि घर साफ पानी जमा नहीं होने दें।