{"_id":"68bf2b132e0a379b340f7615","slug":"dengue-spreads-after-rain-cases-doubled-in-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50921-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के बाद फैला डेंगू , एक सप्ताह में दोगुने हुए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के बाद फैला डेंगू , एक सप्ताह में दोगुने हुए मामले
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में गड्ढों व पार्कों में भरे पानी से बढ़ी मच्छर जनित बीमारियों की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद स्मार्ट सिटी में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ गया है। शहर के कई इलाकों में जलभराव होने के कारण मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। यही कारण है कि मात्र एक सप्ताह में जिले में डेंगू के मामले दोगुने हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले सप्ताह जहां डेंगू के केवल आठ मामले सामने आए थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 16 हो गई है। इनमें से एक मरीज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से है, जबकि शेष 15 शहरी क्षेत्र की पॉश कॉलोनियों और सेक्टरों से हैं। मलेरिया का भी एक नया मामला सामने आया है, जिससे जिले में मलेरिया पीड़ितों की संख्या अब 13 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग सतर्क, एंटी लार्वा अभियान तेज
डेंगू के नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सभी प्रभावित घरों में एंटी लार्वा गतिविधियां चलाई हैं। मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के साथ-साथ 10 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं, जिनके घरों में लार्वा मिला था। विभाग अब तक 2,000 से अधिक नोटिस जारी कर चुका है। इसके अलावा विभाग द्वारा अब तक 25,000 से अधिक ब्लड स्लाइड तैयार की जा चुकी हैं, ताकि डेंगू और मलेरिया के संभावित मामलों की जल्द पहचान की जा सके।
विज्ञापन
घर पर इलाज करा रहे सभी मरीज
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू के सभी नए मरीज घर पर ही उपचाराधीन हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों में पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।