{"_id":"64e8e49513f2e9eeb00a4b25","slug":"dengue-patients-will-get-platelets-in-just-two-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12170-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेंगू के मरीजों को मात्र दो घंटे में मिल जाएगी प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेंगू के मरीजों को मात्र दो घंटे में मिल जाएगी प्लेटलेट्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डेंगू से ग्रस्त मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए अब इधर-उधर धक्के खाने की जरूरत नहीं है। बीके अस्पताल के ब्लड बैंक से मात्र दो घंटे के अंदर प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन के जरिए प्लेटलेट्स ले सकते हैं। इसके अलावा अगर किसी मरीज को रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) चाहिए तो वह अस्पताल में उपलब्ध है।
बीके अस्पताल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ विकास शर्मा ने बताया कि उनके पास प्लेटलेट्स सेपरेटर मशीन हैं, जोकि सही चल रही हैं। इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसके चलते उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि अगर कोई डेंगू से ग्रस्त मरीज बीके अस्पताल में भर्ती है तो उसको रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) और सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) फ्री में दी जाती है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) के लिए अगर कोई लाइव डोनर लेकर आता है तो उस डोनर के तीन ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, एचआईवी, एचसीवी, मलेरिया, हेपेटाइटिस जैसे सारे टेस्ट किए जाते हैं। डोनर का वजन और उसकी फिटनेस भी देखी जाती है। उसके बाद मात्र डेढ़ से दो घंटे के अंदर सिंगल डोनर प्लेटलेट्स को निकालकर दे दिया जाता है। जिसके बाद वह प्लेटलेट्स मरीज को तुरंत प्रभाव से चढ़ा दी जाती है। इसके अलावा निजी अस्पताल से आने वाले मरीज से सरकारी नियम के अनुसार साढ़े आठ हजार रुपये का शुल्क लिया जाता है। वहीं निजी अस्पताल अगर किसी मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाते हैं तो वह मरीज से 11 हजार रुपये ही शुल्क ले सकते हैं। उनके पास अभी तक कोई भी मरीज प्लेटलेट्स के लिए नहीं आया है। अगर कोई आता है तो उसको हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।