फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue larvae found in 80 houses in a week

पिछले एक सप्ताह में 80 घरों में मिला डेंगू मच्छर का लार्वा

Sun, 14 Aug 2022 04:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 80 houses in a week
फरीदाबाद। जिले में डेंगू व मलेरिया के एक-एक मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पिछले एक सप्ताह में करीब 80 घरों में डेंगू का लार्वा मिला है, जबकि जून से अभी तक 700 से अधिक घरों में कूलर, पानी की टंकी, गमला सहित अन्य जगहों पर लार्वा मिल चुके हैं। पहली बार लार्वा मिलने पर मकान मालिक को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। दूसरी बार मिलने पर चालान हो सकता है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया विभाग की जनता कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, राहुल कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी सहित कई जगहों पर घर-घर जाकर डेंगू मच्छर के लार्वा की जांच की गई। इस दौरान टीम ने करीब 80 घरों में पानी की टंकी, गमले और कूलरों के पानी में लार्वा पाया। यह अभियान एनआईटी-2 की टीम की ओर से चलाया गया। टीम इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने बताया कि इन कॉलोनियों के कई घरों में बुखार से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई है, उन्हें खून की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी डेंगू मच्छर का लार्वा पाया गया है, टीम वहां जाकर दवाई का छिड़काव कर रही है। संबंधित व्यक्ति को नोटिस थमाया गया और पांच दिनों में अन्य जगहों पर पनप रहे लार्वा को समाप्त करने के लिए कहा गया। मालूम हो कि कोरोना के बाद स्वास्थ्य विभाग डेंगू-मलेरिया की चुनौतियों से जूझता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों में ही जिले में कोरोना के मरीजों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, मलेरिया व डेंगू के भी एक-एक मरीज की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन

---
वर्जन
लोग स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न बनें। कोरोना के साथ डेंगू मलेरिया से भी बचाव जरूरी है। घरों के बाहर व अपने आसपास बरसाती पानी एकत्र होने से रोकें। इसमें मच्छर पनपकर डेंगू मलेरिया फैला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed