फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue havoc in the city, people upset due to waterlogging in Sector-21A

शहर में डेंगू का कहर, सेक्टर-21ए में जलभराव से लोग परेशान

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dengue havoc in the city, people upset due to waterlogging in Sector-21A
फरीदाबाद। एक ओर जहां शहर में डेंगू का कहर चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-21ए में लोग जलभराव की समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि सेक्टर कि गलियों में बीते कुछ समय से बरसाती पानी भरा हुआ है। वहीं सीवर का पानी सड़क पर बहता रहता है। ऐसे में मच्छरजनित बीमारी, संक्रमण आदि फैलने का डर बना है, लेकिन नगर निगम समस्या का समाधान नहीं करा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा, अर्जुन भल्ला, प्रमोद गुप्ता, अनिल मंगला, जीतराम वशिष्ठ ने बताया सेक्टर में सीवर लाइन कई जगह चोक है। नालियां भी काम नहीं कर रही हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। फरीदाबाद में मौजूदा समय में डेंगू व मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से स्वच्छता अपनाने को कह रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि कहीं पानी नहीं जमा न हो दें। लेकिन निगम की लापरवाही के चलते सेक्टर-21ए में पानी जमा रहता हैै।
विज्ञापन

समाजसेवी युगल किशोर शर्मा ने कहा कि नगर निगम टैक्स लेने के बाद भी सुविधा नहीं दे रहा है। सुभाष शर्मा ने कहा कि सेक्टर 21-ए को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के दायरे में लाया जाता, तो सही अर्थों में विकसित हो जाता। लोगों की मांग हैं कि निगमायुक्त सेक्टर 21ए की समस्याओं समाधान करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed