फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dengue figure reaches 105

Faridabad News: 105 तक पहुंचा डेंगू का आंकड़ा

Thu, 28 Sep 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dengue figure reaches 105
लार्वा मिलने पर 3300 लोगों को नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी डेंगू के मरीजों की संख्या पर रोक नहीं लग रही है। बृहस्पतिवार को भी जिले में तीन ओर नए डेंगू के मरीजाें की पुष्टि की गई है। अब यह आंकड़ा 105 तक पहुंच गया है। लार्वा मिलने पर 3300 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि डेंगू के मामले सेक्टर-16 से किशोर, सेक्टर सात-सी से युवक और सेक्टर-21सी से बुजुर्ग डेंगू से ग्रस्त पाए गए है। इन सभी को ठंड के साथ तेज बुखार आया था और चार-पांच दिनों से बुखार से परेशान थे। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मई से अबतक 10 हजार से अधिक घरों, औद्योगिक संस्थानों व अन्य जगहों पर एंटी लार्वा एक्टिविटी अभियान चला चुका है। लार्वा मिलने पर 3300 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

311 एप पर सूचना मिलने पर की जाती है फॉगिंग

फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद भी डेंगू के मरीजों की संख्या पर रोक नहीं लग रही है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम की ओर से डेंगू से ग्रस्त एरिया फॉगिंग करवाई जा रही है। इसके अलावा जो भी लोग 311 एप पर फॉगिंग कराने को लेकर शिकायत करते है, तो वह उस एरिया में भी फॉगिंग करवाते है। नगर निगम फॉगिंग के नोडल अधिकारी हरबीर सिंह रावत ने बताया कि उनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से पत्र प्राप्त होता है। जिसमें फॉगिंग करवाने के एरिया लिखे होते है। उन एरिया में फॉगिंग की जाती है। इसके अलावा अगर कोई स्कूल व समारोह में फॉगिंग करवाने के लेकर पत्र आता है, तो वहां पर भी करते है। उन्होंने बताया कि 311 एप पर फॉगिंग को लेकर कई शिकायत आती है। उन शिकायतों को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए फॉगिंग की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed