फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration of parents for not getting admission of children

बच्चों को दाखिला नहीं मिलने पर अभिभावकों का प्रदर्शन

Thu, 24 Feb 2022 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of parents for not getting admission of children
फरीदाबाद। नियम-134 ए के तहत स्कूल आवंटित होने के बावजूद बच्चों को दाखिले नहीं मिल रहें है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने सेक्टर-16 स्थित संत निरंकारी स्कूल, डीएवी और डीपीएस के सामने प्रदर्शन किया। इनका कहना था कि पिछले स्कूल से भी बच्चों का नाम कट गया है, आवंटित स्कूलों में भी दाखिला नहीं हो रहा है। वहीं, अभिभावक कंपनी से छूटी लेकर दाखिले के लिए स्कूल, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

दूसरी सूची के लिए दो मौके देने के बावजूद अभी तक मात्र नौ बच्चों के ही दाखिले हुए हैं, हालांकि पहली सूची के लिए निदेशालय की ओर से जनवरी माह में ही पोर्टल को बंद किया जा चुका है। दूसरी सूची के लिए भी दाखिले का समय 21 फरवरी तक बढ़ाई गई थी, इसकी भी समय समाप्त हो गई थी। आरोप है कि स्कूल संचालक बच्चों का दाखिला नहीं ले रहें है। बताया जा रहा है कि सत्र को समाप्त होने में अब मात्र एक महीना ही बचा हुआ है। अभिभावक लगातार अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने बताया कि इस वर्ष 134ए के तहत एडमिशन लेने में काफी दिक्कत आ रही है। निजी स्कूल संचालक अपनी मांगों पर अड़े हुए है। आवंटित स्कूल में दाखिले को लेकर अभिभावक परेशान हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र समाप्त होने वाला है, ऐसे में बच्चों का दाखिला हो भी जाता है, तो वह पाठ्यक्रम को पूरा नहीं कर पाएंगे।
-एसएस गोसाई, हरियाणा प्रोग्रेसीव स्कूल कांफ्रेंस के राज्य प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed