फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration of Market Association officials

Faridabad News: मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Market Association officials
- पैदल मार्च निकालकर वेडिंग जोन को दूसरी जगह शिफ्ट करने की रखी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 मार्केट में रेहड़ी पटरी वालों के अतिक्रमण से परेशान आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी संयुक्त रूप से सड़क पर उतरे और मार्केट में पैदल मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि मार्केट में नगर निगम ने वर्ष 2018 में वेंडिंग जोन बनाया था। उस समय यहां कुल 27 दुकानें अलॉट की गई थी। जो वर्ष 2024 में बढ़कर 90 हो गई है। इस संबंध में मार्केट एसोसिएशन और आरडब्ल्यूए पदाधिकारी वेडिंग जोन को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए मुख्यमंत्री, डीटीपी और नगर निगम आयुक्त से पिछले तीन साल से शिकायत कर रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

वहीं, सेक्टर-15ए के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी नीरज चावला, मार्केट एसोसिएशन के प्रधान आलोक और स्थानीय निवासी शोभा और रमेश कुमार ने बताया कि यहां नगर निगम ने छह बाई चार की दुकानें रेहड़ी-पटरी वालों को छह वर्ष पहले दी गई थी लेकिन अब रेहड़ी पटरी वालों ने यहां पक्की दुकानें बनाने के साथ अन्य लोगों को किराये पर फड़ देना शुरू कर दिया है। अब यहां वेंडिंग जोन में कुल 90 दुकानें हो गई हैं। यहां वाहनों की पार्किंग के लिए जगह नहीं बची है। इस कारण मार्केट में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। औद्योगिक नगरी का सरोजनी नगर मार्केट कहा जाने वाला मार्केट में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की समस्या से लोग परेशान है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर परेशान लोग सड़क पर उतरे है। यदि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होगा तो दुकानदार मार्केट को बंद करेंगे और विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर स्ट्रीट वेंडरों ने भी दुकानदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्ट्रीट वेंडर मोहम्मत इस्सरार ने आरडब्ल्यूए और मार्केट एसोसिएशन द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा बताया। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यहां नगर निगम ने 27 नहीं बल्कि 35 लोगों को दुकान अलॉट की थी। नगर निगम ने जिस तरह नियमों के अनुसार यहां रेहड़ी-पटरी वालों को बसाया था। यदि ऐसे ही सेक्टर-12 में बसाते हैं तो वह यहां से जाने के लिए तैयार है। लेकिन यहां की तरह सेक्टर-12 में भी नगर निगम को पानी और शौचालय की व्यवस्था करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-15 वेंडिंग जोन में बने दुकानों को सेक्टर- 12 में शिफ्ट करने को लेकर बात चल रही है। हुडा विभाग से परमिशन मिलने के बाद ही यहां वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।
- द्वारका प्रसाद, शहर परियोजना अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed