{"_id":"615f285a8ebc3e625240e3cc","slug":"demonstration-at-pali-chowki-against-the-construction-of-parking-faridabad-news-noi609188677","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग बनाने के विरोध में पाली चौकी पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग बनाने के विरोध में पाली चौकी पर प्रदर्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने बृृहस्पतिवार को पाली चौकी पर प्रदर्शन किया। गांव में बनाई गई पार्किंग को लेकर विरोध प्रकट किया। इससे पहले पाली चौक पर कुुछ देर के लिए जाम भी लगाया।
इस मौके पर एसीपी बड़खल सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी डबुआ महेंद्र पाठक एवं चौकी इंचार्ज पाली मौजूद रहे। एसीपी सुखबीर ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि शनिवार को एसडीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि भूमि वन्य क्षेत्र की है, तो पार्किंग नहीं बनेगी। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि जिला वन अधिकारी ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि यह वन भूमि है और इस भूमि को लेकर हाईकोर्ट में पाली गांव व नगर निगम का केस चल रहा है। इस भूमि को पार्किंग के लिए न दिया जाए।
भड़ाना ने कहा कि एक तरफ तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार वन भूमि को खाली करवा रही है, दूसरी तरफ प्रशासन एक पूर्व अधिकारी को पार्किंग का ठेका दे रहे हैं। भड़ाना ने कहा कि पाली गांव को मुआवजा नहीं दिया गया है। बावजूद इसके नगर निगम गांव की जमीन को पार्किंग के लिए ठेके पर दे रहा है। धर्मबीर भड़ाना ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का घेराव किया जाएगा। उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। इस मौके पर रघबर प्रधान, श्यामबीर, विनोद, विक्रम, संजय, पंडित प्रकाश, संजय, सुंदर, ब्रह्मपाल, किशनपाल, पवन, सुरेंद्र, मनोज, प्रकाश, नरेश, गज्जे, धर्मेद्र त्यागी, अशोक त्यागी, भीम यादव व प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।