{"_id":"6501f559e1df891b9c03ffe4","slug":"demonstration-at-ministers-office-regarding-increase-in-seats-in-colleges-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13302-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कॉलेजों में सीट बढ़ाने को लेकर मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कॉलेजों में सीट बढ़ाने को लेकर मंत्री के कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
- मंत्री के भाई ने छात्रों को उचित कदम उठाने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवा आगाज संगठन ने पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज और अन्य सरकारी कॉलेजों में 20 फीसदी सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने भाई ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
युवा आगाज संगठन ने बुधवार को हायर एजुकेशन के शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा के ऑफिस पर 20 फीसदी सीट बढ़ाने के लिए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष जसवंत पवार ने बताया कि छात्रों को प्रवेश लेने में परेशानी आ रही है। नेहरू कॉलेज में सीट फुल होने के कारण 70 से 80 परसेंट के छात्र और छात्राएं एडमिशन के लिए ठोकरें खा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की अनुपस्थिति में उनके भाई टिप्पर चंद शर्मा ने कहा कि मंत्री ने सीट बढ़ाने को लेकर उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को पत्र भेज दिया है। इस पर छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। नीता ठाकुर और अरुणा ने कहा कि दो दिन के अंदर सीट नहीं बड़ी तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस मौके पर सुनील सैनी, बलजीत, गौरव प्रधान, बॉबी, ज्योति, तरुना, मीता ठाकुर, दीपा, गौतम नागर, राहुल पवार, सुनील सैनी, हर्ष चौधरी, भरत, खुशबू, नंदनी, कंचन यादव, प्रीति चौधरी व मुकुल सैनी मौजूद रहे।