{"_id":"612bc3768ebc3e679c12ae4a","slug":"demonstration-at-kalindi-hills-society-faridabad-news-noi6017215155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी हिल्स सोसाइटी में सुविधाओं को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी हिल्स सोसाइटी में सुविधाओं को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-49 स्थित कालिंदी हिल्स निवासियों ने सोसाइटी में सुविधाओं के अभाव को लेकर अचीवर्स बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से रेजीडेंट्स को बेवजह परेशान किया जाता है और अधूरे काम भी पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर शांत करवाया।
कालिंदी हिल्स सोसाइटी में करीब पांच सौ परिवार निवास करते हैं। रविवार सुबह गेट नंबर चार पर अनेक लोग इकट्ठे हुए। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। आरडब्ल्यूए महासचिव यशपाल नागर ने बताया कि बिल्डर की मनमानी से लोग परेशान हैं। लोगों की मांग है कि एक समान और पर्याप्त पानी की सुविधा मिलनी चाहिए। पानी की वितरण प्रणाली में सुधार किया जाए। इसके साथ ही आगामी दस सालों को देखते हुए पानी के भंडारण की व्यवस्था हो। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कालिंदी हिल्स में पर्याप्त सुरक्षा तंत्र बनाया जाए।
गार्डेनिया के बिजली कनेक्शन, बैकअप बिजली आपूर्ति, अलग ट्रांसफार्मर की स्थापना, उचित बारिश के पानी की व्यवस्था की जाए। बाहर की लेन में रहने वाले कालिंदी हिल्स वासियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए फेंसिंग, रेलिंग लगाई जाए। सीवरेज कार्य अधूरा है उसे पूरा कराया जाए। बिजली के बिलों में फिक्स्ड चार्ज को सही किया जाए। लोगों को को क्लब न उपलब्ध करा पाने के कारण उन्हें ब्याज समेत उनका पैसा लौटाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पहुंची पुलिस ने बिल्डर को बुलाया। लेकिन, बिल्डर फिर भी नहीं आया। उन्होंने कहा कि यदि अगले सप्ताह तक बिल्डर आकर समस्या का समाधान नहीं करता तो विरोध तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रधान सुरेंद्र कौल, अरुण अग्रवाल, विनीत मेहता, कर्नल इंद्राज सिंह शामिल रहे।
बिल्डर का पक्ष
सोसाइटी में सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। बिजली, पानी और बारिश के पानी निकासी की पूरी सुविधा है। ये प्रदर्शन आरडब्ल्यूए चुनाव को देखते हुए किए जा रहे हैं। जिससे चुनाव में खड़े होने वाले लोगों को लोगों की सहानुभूति मिल सके।
- विजय भारद्वाज, बिल्डर अर्चीवर सोसाइटी