फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration against the demands of the employees

कर्मचारियों ने मांगों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री के निवास पर किया प्रदर्शन

Sat, 07 Aug 2021 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the demands of the employees
फरीदाबाद। गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज से निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के सेक्टर-28 निवास पर प्रदर्शन किया। गुर्जर की अनुपस्थिति में उनके पीए कौशल बाटला को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कौशल ने संघ नेताओं को रविवार को दोपहर दो बजे केंद्रीय राज्यमंत्री से बैठक करवाने का आश्वासन दिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री व जिला सचिव बलवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की छटनी गोल्ड फील्ड मेडिकल संस्थान हो रहे वित्तीय घाटे की वजह से की गई थी। तब से ये कर्मचारी नौकरी बहाल कर ने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने संस्थान को अपने अधीन करते हुए कहा था कि जब भी इस संस्थान को दोबारा शुरू किया जाएगा। पुराने कर्मचारियों को वरीयता दी जाएगी। अब सरकार ने संस्थान का नाम अटल बिहारी वाजपेई अस्पताल नाम रखते हुए शुरू कर दिया गया है। लेकिन, इन कर्मचारियों को नौकरियों पर नहीं रखा गया है। छटनी ग्रस्त कर्मचारी अपनी नौकरी की बहाली की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अभी तक जिला उपायुक्त, पृथला के विधायक नयन पाल रावत, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन के माध्यम से नौकरी बहाली की मांग की है। प्रदर्शन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला के वरिष्ठ प्रधान श्रीनंद ढिकोलिया, बल्लू चिंडालिया, जितेंद्र छाबड़ा, विनोद उज्जीनवाल, दान सिंह, गोल्ड फील्ड के कर्मचारियों के प्रधान पप्पू पारछा, नरेश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed