फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demonstration against maintenance agency and builder

मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2020 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against maintenance agency and builder
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के निवासी सीवर की समस्या को लेकर बिल्डर के खिलाफ - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी के निवासी मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। रविवार को उन्होंने सोसाइटी परिसर में एकत्र होकर मेंटेनेंस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। लोगों का आरोप है कि बिल्डर एजेंसी करोड़ों रुपये वसूलने के बाद सुविधाएं नहीं दे रही। इससे लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि बहुमंजिला सोसाइटी के बेसमेंट में दो से ढाई फुट तक सीवर का पानी भरा हुआ है। पानी सोसाइटी के पिलर कमजोर कर रहे हैं। सोसायटीवासियों के अनुसार, एसटीपी का गंदा पानी ट्रकों से खुले में छोड़ा जाता था, मगर पिछले कुछ समय से मेंटेनेंस एजेंसी ने ट्रक बंद कर दिए हैं और सीवर का पानी बेसमेंट में छोड़ रहा है।
विज्ञापन

बेसमेंट में कुछ लोगों के वाहन खड़े हैं। लोग गंदे पानी की वजह से अपने वाहन तक नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा सोसाइटी में साफ-सफाई नहीं हो रही है। मेंटेनेंस एजेंसी आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों से सोसाइटी को लेने का दबाव बना रही है। आरडब्ल्यूए सभी प्रकार के ऑडिट करने के बाद सोसाइटी को लेने को तैयार है। अभी दो दिन पूर्व मेंटेनेंस एजेंसी के प्रतिनिधि बिजली और पानी की आपूर्ति बंद करके फरार हो गए थे। एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं था। पूरी सोसाइटी की सुरक्षा रामभरोसे थी। सोसाइटी वासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अब आए दिन बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि एक भी लिफ्ट ठीक से काम नहीं कर रही है। लोगों को 20 मंजिल तक पैदल चढ़ना-उतरा पड़ता है। ऐसे में लोगों के जान पर बन आई है। उन्होंने कहा कि अगर बिल्डर एजेंसी ने लोगों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो सोसाइटीवासी सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed