{"_id":"64c8f96ef16fb703cd0a66aa","slug":"demolition-in-juice-shops-fighting-with-shopkeepers-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10500-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यूपी के बहराइच के ध्यानार्थ\nजूस की दुकानों में तोड़फोड़, दुकानदारों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यूपी के बहराइच के ध्यानार्थ जूस की दुकानों में तोड़फोड़, दुकानदारों से की मारपीट
Tue, 01 Aug 2023 07:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
चावला कॉलोनी में वारदात, आरोपी धमकी देकर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी स्थित जूस की तीन दुकानों में मंगलवार सुबह शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसकाे लेकर पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पीड़ित द्वारा कोई शिकायत नहीं दी गई।
चावला काॅलोनी की मार्केट में यूपी के बहराइच निवासी तीन लोगों ने जूस की दुकान खोली हुई है। मंगलवार को एक तारीख होने की वजह से मार्केट बंद रहती है, जबकि जूस की तीनों दुकान खुली हुई थीं। दुकानदार व उनके कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे करीब 20-25 लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकानों पर आए और काउंटर, गिलास और फलों को बाहर फेंकते हुए दुकानदारों से मारपीट की। करीब 5 मिनट तक दुकानों में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले की सूचना मिलने पर एसीपी मुनीश सहगल के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दुकानदारों ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं दी। एसीपी मुनीश सहगल ने बताया कि मारपीट किए जाने के बारे में दुकानदारों ने उन्हें कुछ नहीं बताया। शहर में उपद्रव फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।