फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demolition drive to resume today, notices issued to over 300 houses

Faridabad News: आज से दोबारा शुरू होगा तोड़फोड़ अभियान, 300 से ज्यादा मकानों को नोटिस

Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demolition drive to resume today, notices issued to over 300 houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई एक बार फिर तेज होने जा रही है। नगर निगम ने सोमवार यानी आज से तोड़फोड़ अभियान दोबारा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस संबंध में 300 से अधिक मकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। अभियान के तहत सैनिक कॉलोनी, एनआईटी-1, 2, 3, 4, 5 और दयालबाग क्षेत्रों में घरों के बाहर बनाए गए रैंप, ग्रिल और अन्य अतिक्रमण हटाए जाएंगे।



स्टिल्ट प्लस फोर निर्माण से जुड़े मामलों में हाई कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत डीटीपीई (एनफोर्समेंट) विभाग ने पहले चरण में ग्रेटर फरीदाबाद की कॉलोनियों में कार्रवाई की थी, जहां तीन दिन चले अभियान में करीब 450 मकानों के बाहर से अवैध निर्माण हटाया गया।
विज्ञापन




इसके अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने भी हाल ही में दो सेक्टरों में अभियान चलाकर लगभग 200 मकानों से अतिक्रमण हटाया था। हालांकि कुछ समय के लिए यह कार्रवाई रोक दी गई थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार से नगर निगम, डीटीपीई और एचएसवीपी की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। अधिकारियों ने पहले ही लोगों से अपील की थी कि वे स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटा लें, ताकि नुकसान से बचा जा सके। बावजूद इसके अधिकांश जगहों पर अतिक्रमण बरकरार है।




डीटीपीई (एनफोर्समेंट) अधिकारी योजन चौधरी ने कहा कि अब सख्ती बरती जाएगी, जबकि नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं और फिलहाल किसी प्रकार की रोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed