फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demolition drive continued for the second day in Santosh Nagar area

Faridabad News: संतोष नगर क्षेत्र में दूसरे दिन भी चला तोड़फोड़ अभियान

Fri, 22 May 2026 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Demolition drive continued for the second day in Santosh Nagar area
एक्सप्रेसवे लिंक रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज
विज्ञापन


सड़क किनारे बनी दुकानें और झुग्गियां हटाईं, अब सेक्टर-81 से 89 तक चलेगा अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले बाईपास कॉरिडोर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने संतोष नगर क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 20 से अधिक अस्थायी दुकानों, झुग्गियों और कुछ पक्के निर्माणों को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया। मौके पर भारी पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। वहीं शुक्रवार से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-81 से 89 तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 19 जून तक चलेगा। विभाग ने लोगों से स्वयं कब्जे हटाने की अपील की है।
एचएसवीपी अधिकारियों के अनुसार बाईपास रोड को डीएनडी-केएमपी लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है, लेकिन संतोष नगर से बदरपुर बॉर्डर तक सड़क किनारे वर्षों से अवैध कब्जे हो रखे थे। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ सड़क सौंदर्यीकरण और ग्रीन बेल्ट विकास कार्यों में भी बाधा आ रही थी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पहले इलाके में मुनादी कराकर लोगों से जमीन संबंधी दस्तावेज मांगे गए थे। कई लोग स्वामित्व के रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुधवार से कार्रवाई शुरू की गई, जो बृहस्पतिवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक पूरा कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क किनारे बनी झुग्गियां और अस्थायी दुकानें ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था के लिए समस्या बन रही थीं। एचएसवीपी अब इस कॉरिडोर को हरा-भरा बनाने की तैयारी कर रहा है। विभाग के अनुसार सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी और बड़े स्तर पर पौधरोपण कराया जाएगा।


संतोष नगर से सेक्टर-37 तक ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। शुक्रवार से ग्रेटर फरीदाबाद में भी अभियान चलाया जाएगा।
-विकास ढांडा, संपदा अधिकारी-2, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed