{"_id":"68e80c545b719325b00f256b","slug":"demolition-drive-carried-out-in-three-illegal-colonies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53240-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया
विज्ञापन
डीटीपी की ओर से गांव फतेहपुर तगा और सिकरोना में की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीटीपी की ओर से गांव फतेहपुर तगा और सिकरोना में तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया, जिसमें 8 दुकानें, 4 संरचनाएं, 3 चहारदीवारी, 58 डीपीसी, 8 खंभे और मिट्टी के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद चलाया गया। स्थानीय निवासियों की ओर से सड़क किनारे अवैध कब्जों और व्यापारिक गतिविधियों से ट्रैफिक में बाधा और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही थी।
अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध को नियंत्रित किया जा सके। तोड़फोड़ की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।