फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demanded 20,000 rupees extortion from the company owner, threatened to set it on fire if he did not pay.

Faridabad News: कंपनी मालिक से मांगी 20 हजार की रंगदारी, नहीं देने पर दी आग लगाने की धमकी

Fri, 19 Dec 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demanded 20,000 rupees extortion from the company owner, threatened to set it on fire if he did not pay.
कंपनी में घुसकर कई गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना सेक्टर 8 क्षेत्र में कंपनी मालिक से 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पैसे नहीं देने पर कंपनी में आग लगाने की धमकी दी। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।


सेक्टर 3 निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 6 में स्थित सेन ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी में आर्य नगर गली नंबर 4 निवासी दिनेश शर्मा काम करते हैं। उसका भाई लोकेश शर्मा आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। कुछ दिन पहले लोकेश शर्मा ने कंपनी के गार्ड चंदन झा को 20 हजार की रंगदारी दिलवाने के लिए कहा। धमकी दी अगर उसको पैसे नहीं दिए गए, तो वह किसी को कम करने नहीं देगा। इसकी सूचना गार्ड ने उनको दी। जिसके बाद उन्होंने लोकेश के भाई दिनेश शर्मा को बुलाकर इस घटना के बारे में अवगत कराया। जिस पर दिनेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि उसका भाई भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं करेगा। 15 दिसंबर की शाम को आरोपी लोकेश ने कंपनी के अंदर प्रवेश किया और कर्मचारियों की गाड़ियाें को तोड़ना शुरू कर दिया। आरोपी लोकेश ने कंपनी के 6 कर्मचारियों की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान उसने कंपनी के मालिक दिनेश को आपत्तिजनक बातें भी कहीं। आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर कंपनी में आग लगाने की धमकी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग भी दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सेक्टर 8 पुलिस ने आरोपी लोकेश के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed