{"_id":"65049a2d9ba3bb8c320fb3d4","slug":"demand-to-start-direct-bus-service-for-gurugram-delhi-noida-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13453-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरुग्राम-दिल्ली-नोएडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरुग्राम-दिल्ली-नोएडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग
Fri, 15 Sep 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
- उपायुक्त द्वारा स्मार्ट सिटी, एफएमडीओ व महाप्रबंधक रोडवेज को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों ने उपायुक्त को छह नए रूटों पर सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने मांग की हैं कि दिल्ली, नोएडा व गुरुग्राम रूटों पर बस सेवा को शुरू किया जाए क्योंकि ग्रेटर फरीदाबाद से सैकड़ों की संख्या में लोग नौकरी व अन्य कार्य के चलते इन जगहों पर आना-जाना पड़ता है। जिसके बाद उपायुक्त द्वारा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), स्मार्ट सिटी और रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर बस सेवा शुरू करने के बारे में अवगत करवाया है।
ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी पार्कलैंड निवासी सुमेर चंद अत्री, जितेंद्र व मोहित ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 75 से सेक्टर 89 तक हजारों लोग रहते है। जिसमें से सैकड़ों की संख्या में नौकरी के लिए दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम को आते जाते है। उन लोगों को इन जगहों पर आने जाने के लिए निजी वाहन का इस्तेमाल करना पड़ता है। वहीं कई लोगों को ऑटो समेत अन्य वाहनों का प्रयोग करना पड़ता है। जिससे उनको काफी परेशानी होती है। इसी के चलते ग्रेटर फरीदाबाद से लोगों की सुविधा के लिए सिटी बस सेवा को शुरू किया जाए। ईमेल के जरिए 24 अगस्त को उपायुक्त को अवगत करवाया कि अमृता अस्पताल से बीके चौक, अमृता अस्पताल से राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन, तिगांव से एनआईटी बस स्टैंड , पुरी प्राणायाम से सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन, ग्रेटर फरीदाबाद से गुरुग्राम और ग्रेटर फरीदाबाद से नोएडा के लिए शुरू की जाए। इसको लेकर रूट मैप को बनाकर उपायुक्त विक्रम सिंह को अवगत करवाया। जिसके चलते उपायुक्त विक्रम सिंह ने एफएमडीए, स्मार्ट सिटी और रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर अवगत करवाया है। इन रूटों पर बस सेवा शुरु होने के बाद ग्रेटर फरीदाबाद सोसायटी के लोगों के साथ साथ गांव के लोगों को भी फायदा मिलेगा।