फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand to register FIR against those who commented on Chaudhary Charan Singh

Faridabad News: चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी करने वाले प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Thu, 09 Apr 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to register FIR against those who commented on Chaudhary Charan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बल्लभगढ़। जाट समाज के लोगों की ओर से राजा नाहर सिंह महल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी करने वाले आरोपी राजस्थान निवासी रामावतार पलसानिया पर प्राथमिकी दर्ज करने और नार्को टेस्ट करवाने की मांग की गई।




अधिवक्ता मनोज तेवतिया ने गंभीर आरोप लगाया है कि रामावतार पलसानियस ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ गलत टिप्पणी की है। जिससे जाट समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। मनोज तेवतिया ने बताया कि मेरठ में आरोपी रामावतार पलसानिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। अब फरीदाबाद में भी जाट समाज के लोग उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाने के लिए उसका नार्को टेस्ट भी कराया जाए। चूंकि आरोपी ने अभी तक किसी भी माध्यम से अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगी है, इसलिए समाज में नाराजगी और भी गहरी होती जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed