{"_id":"68bdcee5fabbe1c9b304bfd9","slug":"demand-to-open-registry-of-double-unit-flats-intensifies-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50828-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री खोलने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री खोलने की मांग तेज
विज्ञापन
डबल यूनिट फ्लैट्स की रजिस्ट्री खोलने की मांग तेज-आई.पी. कॉलोनी, अशोका एनक्लेव, स्प्रिंग फील्ड
आईपी कॉलोनी, अशोका एन्क्लेव, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी और ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-30 से 33 स्थित आईपी कॉलोनी, अशोका एन्क्लेव, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी और ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हजारों निवासी लंबे समय से डबल यूनिट फ्लैटों की रजिस्ट्री बंद होने की समस्या से परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को सैकड़ों लोग जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले एकजुट हुए और राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन सौंपा।
निवासियों ने कहा कि रजिस्ट्री न होने से उनके खरीदे गए फ्लैट का कानूनी स्वामित्व अधूरा है। इसके चलते न तो वे बैंक से लोन ले पा रहे हैं और न ही किसी आपात स्थिति में संपत्ति का उपयोग कर पा रहे हैं। भविष्य में विवाद की आशंका भी बनी रहती है। साथ ही, रजिस्ट्री बंद रहने से सरकार को भी करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
ज्ञापन पर सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर किए, जिनमें संजय कौल, राजेश खेड़ा, अरुण जैन, पी. बनर्जी, राकेश महाजन, अर्चित कपूर, संजय शर्मा और प्रवीण रत्ती शामिल रहे। विभिन्न कॉलोनियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी इस मुहिम से जुड़े। इनमें विवेक सचदेवा (प्रधान, आरडब्ल्यूए आईपी कॉलोनी), केतन सूरी (उपाध्यक्ष), जगमोहन भड़ाना (महासचिव), बृज मोहन मेहता (महासचिव, यूआरडब्ल्यूए स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी), पीके त्यागी और मनीष प्रमुख रहे। जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि मंत्री राजेश नागर ने समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल इस विषय पर चंडीगढ़ में पुनः मुलाकात करेगा।