फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand solution to power crisis in Sector-10

Faridabad News: सेक्टर-10 में बिजली संकट के समाधान की मांग

Mon, 14 Sep 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Demand solution to power crisis in Sector-10
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-10 में बिजली की समस्या से करीब 200 घरों के लोग परेशान हैं। इसको लेकर निवासियों ने बैठक आयोजित की। बार-बार बिजली बाधित होने और पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के बीच बिजली संकट ने लोगों की दिक्कत और बढ़ा दी है। समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से जल्द समाधान कराने की मांग की है।

सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए प्रधान शिव कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बिजली आपूर्ति को लेकर परेशानी बनी हुई है। कई घरों में बिजली जाने के बाद लंबे समय तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। इससे घरों में रहने वाले लोगों के साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी होती है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था की जांच कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की समस्या के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बार-बार बिजली आने-जाने से बिजली उपकरणों को भी नुकसान का डर बना रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर समस्या की वजह पता लगाने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed