{"_id":"6a5bc76a1386b6f36f0841aa","slug":"demand-raised-before-union-minister-to-vacate-houses-after-rehabilitation-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75208-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई पुनर्वास के बाद मकान खाली कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई पुनर्वास के बाद मकान खाली कराने की मांग
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 22 शिवाजी नगर के निवासी तोड़फोड़ के विरोध में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गु
शिव नगर और मुजेसर क्षेत्र में मकानाें को खाली करने के दिए गए हैं नोटिस
अमर उजाला न्यूज
फरीदाबाद। सेक्टर-22 स्थित शिव नगर और मुजेसर क्षेत्र के सैकड़ों लोग शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने मंत्री से पहले पुनर्वास की व्यवस्था करने और उसके बाद ही मकान खाली कराने की मांग उठाई। मंत्री ने लोगों को अधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि वे पिछले 30 से 40 वर्षों से यहां रह रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद परिवारों में भय का माहौल है। उनका कहना है कि सरकार पहले रहने के लिए वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए, ताकि किसी का घर और सिर से छत न छिने।
गौरतलब है कि सेक्टर-22 स्थित शिव नगर और मुजेसर क्षेत्र में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की जमीन पर बने मकानों को खाली करने का नोटिस दिया है। सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता सुरेश कुमार के अनुसार मुजेसर, सारन और सेक्टर-22 में सरकारी प्रेस की करीब छह एकड़ जमीन है। करीब 25 वर्ष पहले सरकारी प्रेस बंद होने के बाद यह भूमि सीपीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी गई थी। विभाग द्वारा लंबे समय तक जमीन का उपयोग नहीं किए जाने के कारण धीरे-धीरे लोगों ने वहां मकान बनाकर कब्जा कर लिया। विभाग का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद अब जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने 26 जुलाई से तोड़फोड़ अभियान शुरू करने की तैयारी भी कर ली है।