फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand justice for Hathras' daughter performing

प्रदर्शन कर हाथरस की बिटिया के लिए मांगा इंसाफ

Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Demand justice for Hathras' daughter performing
फरीदाबाद। छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से सेक्टर-16 स्थित अपना पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदर्शन कर हाथरस की 19 वर्षीय बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में इंसाफ की मांग की गई।
विज्ञापन

नेतृत्व करते हुए एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि 14 सितंबर के दिन उत्तर प्रदेश के हाथरस में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। बिटिया के साथ परिवार की आपसी रंजिश की वजह से 4-5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की गर्दन और रीढ़ की हड्डी टूट गई। उसकी जीभ भी काट दी गई, जिससे कि वो कुछ बोल ना सकें। 15 दिनों तक उपचार के बाद भी वह बच नहीं सकी। इससे एक बार फिर बेटियों के मन में डर बैठ गया है। वहीं मामले कर जांच में देरी और इलाज में देरी भी कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे कानून की जरूरत है जो बेटियों को सुरक्षा प्रदान कर सके। इस मौके पर नितिन यादव, मनमोहन शर्मा, विपिन यादव, मोनू, अनूप कुमार, निपुन गौड़, नवीन, नीरज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने किया शांति पूर्ण प्रदर्शन
हाथरथ की बिटिया के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में अभिभावक एकता मंच सहित कई संगठनों के लोगों ने बीके चौक पर धरना देकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जब तक बेटियों के साथ घिनौना काम करने वाले अपराधी खुले घूमते रहेंगे। ऐसे अपराध बढ़ते ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed