फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Demand for improvements in government and private schools

Faridabad News: सरकारी और निजी स्कूलों में सुधार की मांग

Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for improvements in government and private schools
डॉ. बीआर आंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट ने जिला उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने की मांग को लेकर डॉ. बीआर आंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिला उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा गया है। ट्रस्ट ने स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) को सक्रिय करने सहित छह मांगें रखी हैं।

ट्रस्ट का कहना है कि इन मांगों पर अमल होने से स्कूलों की व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। मांगपत्र में कहा गया है कि सभी स्कूलों में एसएमसी सदस्यों के नाम, काम और मोबाइल नंबर स्कूल के बाहर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि अभिभावक जरूरत पड़ने पर समिति के सदस्यों से संपर्क कर सकें। इसके अलावा स्कूल बोर्ड पर विद्यालय में आने वाली शिकायतों, फीस-संबंधी मामलों और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ट्रस्ट ने एसएमसी की नियमानुसार प्रत्येक माह बैठक कराने और बैठक में लिए गए निर्णयों को शैक्षणिक गतिविधियों में लागू कराने पर भी जोर दिया है। साथ ही 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए एसएमसी की भूमिका तय करने की मांग रखी गई है। मांगपत्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के योगदान को याद करते हुए स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा जिला शिक्षा विभाग में 25 अगस्त 2026 को लगाई गई आरटीआई के संबंध में पूर्ण और सही जानकारी निर्धारित समय में उपलब्ध कराने की मांग की गई है। ट्रस्ट का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार का सीधा लाभ विद्यार्थियों और अभिभावकों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed