{"_id":"6712bcf6568ae4d80c0124a2","slug":"demand-for-ban-on-heavy-vehicles-in-the-market-during-festivals-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-32475-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: त्योहार पर बाजार में भारी वाहनों पर पाबंदी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: त्योहार पर बाजार में भारी वाहनों पर पाबंदी की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को थाना प्रभारी और व्यापारियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान बाजार में भारी वाहन और चार पहिये वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी की व्यापारियों ने मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में त्योहारों को लेकर लोगों को खरीदारी करने आने में कोई दिक्कत ना हो उसके लिए ये सब निर्णय लिए जाएं, जिससे कि खरीदारी करने के लिए आए हुए लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
व्यापारियों के प्रधानों ने मांग की कि सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक बाजार में भारी वाहनों जैसे बड़े ट्रक व चार पहिया वाहन के प्रवेश बंद होने चाहिए। इसके साथ ही अंबेडकर चौक से अग्रसेन चौक घंटाघर तक का रोड वन वे कर दिया जाए, जिसमें अंबेडकर चौक से दो पहिया वाहन टेंपो रिक्शा जा सकें और घंटा घर पर निकलें। घंटाघर से किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा गलियों में से निकलने वाले वाहनों को रोकने के लिए इमली के पेड के पास प्याऊ पर एक जवान की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे वाहनों को अंदर प्रवेश न दिया जाए। बैठक में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ वैश्य अग्रवाल समाज के प्रधान भगवान दास, बस अड्डा बाजार के प्रधान प्रेम खट्टर, व्यापार समिति के प्रधान बिशन बंसल, रेडीमेड गारमेंट से हेमंत मित्तल, व्यापारी एकता सेवा संघ के प्रधान राहुल गोयल, अग्रवाल समिति के प्रधान जितेंद्र सिंगला व व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता व अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।