{"_id":"6aa4506690a43edc9f0cc99c","slug":"demand-and-protest-for-the-regularization-of-guest-teachers-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-100711-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई ने प्रधान मनोज कुमार की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में सरकार पर अनुबंधित अध्यापकों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया है।
ज्ञापन में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने में सरकार की आनाकानी पर चिंता जताई गई। नियमितीकरण और शोषण से मुक्ति की मांग को लेकर संघ ने न्यायालय के निर्णय के अनुसार अतिथि अध्यापकों को जल्द नियमित करने की मांग की है। जिला प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ-41 के शिष्टमंडल को 8 सितंबर को मुख्यमंत्री से बातचीत का न्योता दिया गया था। हालांकि सरकार ने संघ से बातचीत के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह वादाखिलाफी सत्ता के दोहरे चरित्र को दर्शाती है। संवाद