फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery in ambulance

खून की कमी बता किया रेफर, एक बार फिर हुई एंबुलेंस में डिलीवरी

Thu, 05 Sep 2019 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Delivery in ambulance
बल्लभगढ़ सीकरी की महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ एम्स शाखा में प्रसव पीड़ा में पहुंची महिला को बीके अस्पताल में यह कहकर रेफर कर दिया गया कि उसको खून की कमी है। इस दौरान रास्ते में ही एंबुलेंस में उसने बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा-बच्चा बीके सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। रोशनी ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह बल्लभगढ़ एम्स पहुंच चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच तो की लेकिन उसे किसी तरह की चिकित्सीय सहायता नहीं दी।
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा बढ़ी तो वह फिर से डॉक्टरों के पास पहुंची। तब डॉक्टर ने कहा कि खून की कमी है। डिलीवरी में जोखिम होगा। डॉक्टरों ने रोशनी को दोपहर करीब 12 बजे बीके सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रोशनी को अस्पताल लेकर पहुंचे एंबुलेंस चालक नवीन और इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन (ईएमटी) नवीन ने सहयोग दिया। नवीन ने बताया कि चूंकि इमरजेंसी में रेफर मरीज को संभव सहायता देकर अस्पताल पहुंचाने का पूरा प्रशिक्षण है। इस दौरान उन्होंने सुरक्षित प्रसव में पीड़िता को मदद की। रोशनी के पति राकेश ने बताया कि पत्नी की प्रसव पीड़ा इतनी बढ़ चुकी थी कि अजरौंदा पर ही डिलीवरी करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed