फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery boy shot in head, condition serious

Faridabad News: डिलीवरी बॉय के माथे में लगी गोली, हालत गंभीर

Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy shot in head, condition serious
भीकम कॉलोनी की घटना, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


वाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भीकम कॉलोनी में रहने वाले युवक के माथे में गोली लगने वाले का मामला सामने आया है। युवक डिलीवरी बॉय का कार्य करता है। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसको आईसीयू में भर्ती किया हुआ है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी के अनुसार सुभाष कॉलोनी निवासी योगेश (20) अपने दोस्त हर्ष के साथ भीकम कॉलोनी में रहने वाले अभय के घर पर गए थे। मंगलवार की दोपहर योगेश, हर्ष और अभय घर पर गेहूं के कट्टे उठा रहे थे। तभी एक कट्टे के अंदर तमंचा मिला। जिसको सभी देखने लगे तभी अभय के हाथ से अचानक गोली चल गई। गोली योगेश के माथे में जा लगी। घटना के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग घायल को बल्लभगढ़ के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे बादशाह खान अस्पताल (बीके) रेफर कर दिया। अब उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल योगेश के पिता नेत्रपाल की शिकायत पर आरोपी अभय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed