{"_id":"68fe2360bf65039e89011f47","slug":"delivery-boy-returning-from-jagran-was-stopped-and-beaten-up-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54354-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जागरण से लौट रहे डिलीवरी बॉय को रुकवाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जागरण से लौट रहे डिलीवरी बॉय को रुकवाकर पीटा
विज्ञापन
10 से अधिक युवकों पर आरोप, मुजेसर थाना में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में जागरण से घर लौट रहे डिलीवरी बॉय को घेरकर बाइक सवार दबंगों ने डंडों से पीटा। पीड़ित के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर आरोपियों ने वार किए। गंभीर हालत में घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मुजेसर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल डिलीवरी बॉय जीवन नगर निवासी दिनेश गुप्ता ने बताया कि ये वारदात 12 अक्तूबर की देर रात लगभग 1 बजे हुई। वह संजय कॉलोनी से जागरण देखकर घर लौट रहे थे। बाइक पर दोस्त अशोक भी था। संजय कॉलोनी के पास पहुंचे तो भोला, आदित्य, सागर, विकास, अर्जुन, अंकित व अन्य बाइक सवार युवकों ने पीड़ित की बाइक को ओवरटेक कर रुकवा लिया। अचानक से आरोपियों ने डंडों व लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित घर गया और किसी को कुछ नहीं बताया।
आरोप है कि सिर पर लगे वार के चलते 13 अक्तूबर को सिर में काफी दर्द होने लगा तो 14 अक्तूबर की देर रात एनआईटी-तीन के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। निजी अस्पताल में तीन दिन तक इलाज चला तो भी आराम नहीं मिला और डिस्चार्ज हो गए। परिजन उसे दोबारा 22 अक्तूबर को बीके अस्पताल लेकर गए तो वहां खून की उल्टी हो रही थीं। डॉक्टराें ने उन्हें दिल्ली सफदरजंग रेफर कर दिया। पुलिस ने अब मामले में एफआईआर दर्ज की है।