फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery boy murdered, body tied in a sack and thrown away

Faridabad News: डिलीवरी बॉय की हत्या कर बोरे में बांधकर फेंका शव

Sat, 24 Aug 2024 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy murdered, body tied in a sack and thrown away
15 अगस्त से लापता था युवक, सड़ी गली अवस्था में मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव सिही से लापता युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव नीमका स्थित जेल के पीछे फेंकने का मामला सामने आया है। शव सड़ी गली अवस्था में मिला। 15 अगस्त से लापता युवक की गुमशुदगी का केस 20 अगस्त को थाना सेक्टर 8 में दर्ज हुआ था। इस हादसे की सूचना लोगों ने शुक्रवार रात आईएमटी चौकी इंचार्ज को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवाया था लेकिन शव गली सड़ी अवस्था में होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ स्थित मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है।
गांव सिही निवासी मामचन्द ने बताया कि वह तीन भाई हैं। छोटा भाई मंगल सिंह उर्फ नोनू (28) डबुआ कॉलोनी स्थित भारत ट्रेडिंग में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। 15 अगस्त को वह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था, जोकि देर शाम तक घर वापस नहीं आया। परिजनों ने अपने स्तर पर युवक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला, जिसके चलते 20 अगस्त को थाना सेक्टर 8 में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। युवक घर से नीली जींस और नीले व सफेद रंग की शर्ट पहन कर निकला था। युवक की तलाश के लिए दिल्ली-एनसीआर के पुलिस को सूचित किया गया। बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे आईएमटी चौकी को लोगों ने सूचित किया कि गांव नीमका स्थित जेल के पीछे बनी झाड़ियों में बोरे में बंद एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान के लिए युवक मंगल सिंह के परिजनों को बुलाया गया, उन्होंने युवक के पर्स व कार्ड से पहचान की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। भाई मामचंद ने बताया कि युवक के पैरों को बोरे में बांधा हुआ था। वहीं शरीर पर एक चादर लिपटी हुई थी। शव पर काफी संख्या में चोट के निशान भी हैं, जिससे परिजनों व पुलिस ने अंदेशा लगाया कि युवक की हत्या की गई है। इसी वजह से बीके अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ रेफर कर दिया। अब पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में आया आरोपी का चेहरा
पुलिस की ओर से शव मिलने के बाद जेल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। जिसमें 16 अगस्त को एक व्यक्ति गांव मुजेड़ी में मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा है। उस मोटरसाइकिल के पीछे चादर के अंदर कुछ बंधा हुआ था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह शव है। उस सीसीटीवी फुटेज में जो मोटरसाइकिल चला रहा है, वह मृतक मंगल का दोस्त व पड़ोसी है, जिसको परिजनों ने पहचान लिया। सीसीटीवी में मोटरसाइकिल का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। मृतक मंगल के भाई मामचंद ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है। वह कई बार चोरी और नशे की वारदात को अंजाम देने के बाद जेल जा चुका है। थाना सेक्टर-8 प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed