फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delivery boy electrocuted and dies after touching electric pole in the rain.

Faridabad News: बारिश में बिजली का खंभा पकड़ते ही डिलीवरी बॉय को लगा करंट, मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy electrocuted and dies after touching electric pole in the rain.
बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तेज बारिश के दौरान शुक्रवार को पल्ला क्षेत्र में सड़क पर बाइक का संतुलन बिगड़ने के बाद बिजली के खंभे का सहारा लेना 25 वर्षीय रामखिलावन को भारी पड़ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
सेहतपुर निवासी रामखिलावन पल्ला में सेहतपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित क्विक-कॉमर्स कंपनी के वेयरहाउस में डिलीवरी ब्वाय था। शुक्रवार रात बारिश के दौरान वह मोटरसाइकिल से सामान की डिलीवरी करने गया था। वापस लौटते समय सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक संभालने के प्रयास में उसने पास लगे बिजली के खंभे को पकड़ लिया। खंभे में करंट प्रवाहित होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन

शुक्रवार को बारिश के दौरान क्विक-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी ब्वाय रामखिलावन की करंट लगने से मौत के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से उन्हें बताया गया है कि मृतक के बीमा के आधार पर उसके परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। हालांकि, कर्मचारियों के अनुसार बीमा के अलावा कंपनी की ओर से अलग से आर्थिक मदद देने को लेकर अभी कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि बीमा कर्मचारी का अधिकार है। कंपनी को इसके अलावा भी मृतक के परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए, ताकि परिवार का जीवन-यापन हो सके। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने अलग-अलग स्तर पर दो लाख से पांच लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने की मांग की।


कर्मचारियों का कहना है कि वे कंपनी के लिए ही बारिश और खराब मौसम में काम करते हैं। उनका आरोप है कि कई कर्मचारी रोजाना 12 से 16 घंटे तक काम करते हैं। ऐसे में किसी कर्मचारी की हादसे में मौत होने पर कंपनी की भी जिम्मेदारी बनती है कि उसके परिवार की मदद करे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed