{"_id":"6826386d441638e23c0014e5","slug":"delivery-boy-assaulted-by-masked-miscreants-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-43390-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नकाबपोश बदमाशों ने डिलीवरी बॉय के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नकाबपोश बदमाशों ने डिलीवरी बॉय के साथ की मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-75 में बाइक सवार बदमाशों ने डिलीवरी बॉय के मारपीट की। मारपीट में डिलिवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग गए। थाना बीपीटीपी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
गांव बदरौला निवासी दीपक ने बताया कि वह ब्लिंकिट डिलिवरी एप कंपनी में कार्य करता है। 12 मई की शाम को सेक्टर-75 में जा रहे थे। वह बाइक से उतर कर फोन में ऑर्डर देख रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन नकाबपोश सवार होकर आए और उनके ऊपर डंडे से हमला करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि बीपीटीपी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।