{"_id":"68e80c8ef0eefbcf7c08c45c","slug":"delhi-teenager-raped-in-surajkund-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53223-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दिल्ली की किशोरी से सूरजकुंड इलाके में दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दिल्ली की किशोरी से सूरजकुंड इलाके में दुष्कर्म
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर कर केस सूरजकुंड थाने में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली की रहने वाली किशोरी के साथ फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड इलाके में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को वापस दिल्ली में छोड़ दिया। परिजनों ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। वहां से पुलिस ने जीरो एफआईआर कर केस सूरजकुंड थाने में भेज दिया।
किशोरी ने बताया कि उसकी दीपक उर्फ दीप से जान पहचान थी। 26 सितंबर को आरोपी उसको बहलाकर सूरजकुंड इलाके में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने किसी को बताने पर मारपीट की धमकी भी दी। घर आकर किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पिता के साथ जाकर किशोरी ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए फाइल सूरजकुंड थाने में भेज दी है।