फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delhi-Noida-Gurugram connectivity will get a new speed.

Faridabad News: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Noida-Gurugram connectivity will get a new speed.
कांलिंदी कुज की ओर जाने वाला रास्ता । फाइल फोटो - मोहित शुक्ला की खबर के साथ ।
कालिंदी कुंज पर प्रस्तावित लूप फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार, बदल सकता है यातायात का स्वरूप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख औद्योगिक शहर फरीदाबाद की सीमाओं पर वर्षों से बने ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एक साथ कई बड़ी सड़क एवं कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ रहा है। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर प्रस्तावित और निर्माणाधीन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। इसी क्रम में कालिंदी कुंज चौराहे पर प्रस्तावित दो लूप फ्लाईओवर की डीपीआर तैयार कर ली गई है।

फरीदाबाद और नोएडा को जोड़ने वाला कालिंदी कुंज जंक्शन लंबे समय से एनसीआर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल रहा है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की लंबी कतारें आम बात हैं। विशेष रूप से ग्रेटर फरीदाबाद, सेक्टर-37, सेक्टर-88, तिलपत और आसपास के क्षेत्रों से नोएडा व पूर्वी दिल्ली जाने वाले लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

यातायात दबाव को कम करने के लिए यहां दो लूप फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं। एक लूप नोएडा से आने वाले वाहनों को सीधे फरीदाबाद एवं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दिशा में जोड़ेगा जबकि दूसरा फरीदाबाद की ओर से आने वाले ट्रैफिक को बिना मुख्य चौराहे पर रुके नोएडा की दिशा में पहुंचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि स्थल के आसपास मेट्रो लाइन, आगरा नहर और यमुना नदी का क्षेत्र मौजूद है। इसी कारण इंजीनियरिंग डिजाइन तैयार करने में विशेष सावधानी बरती जा रही है। योजना यह भी है कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय यातायात को न्यूनतम प्रभावित किया जाए।



ग्रीनफील्ड हाईवे का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है वहीं कालिंदी कुंज को भी जाम मुक्त करने की योजना मुख्यालय स्तर पर है। - धीरज उपमहाप्रबंधक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed