फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delhi insurance agent murdered in Faridabad, body found in drain

Faridabad News: दिल्ली के ध्यानार्थ दिल्ली के बीमा एजेंट की फरीदाबाद में हत्या, नाले में मिला शव

Sun, 26 Oct 2025 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi insurance agent murdered in Faridabad, body found in drain
शनिवार रात लगभग 11 बजे खाना खाकर घर से बाइक लेकर निकले थे, जांच जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में रहने वाले बीमा एजेंट की फरीदाबाद में पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पल्ला थाना इलाके में एतमादपुर पुल के पास नाले में शव मिला। मृतक चंदर की गर्दन व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मान रही है कि मारपीट कर हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिवार के बयान पर पल्ला थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।
यह मामला रविवार सुबह लगभग 7 बजे सामने आया। पुलिस को सूचना मिली कि एतमादपुर पुल शमशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा है। पास में ही बाइक भी खड़ी है। सूचना के बाद पल्ला थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, उस समय टीम को लगा कि व्यक्ति की सांसें चल रही हैं तो तुरंत बीके अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की गदर्न व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि मारपीट कर हत्या के बाद उसे नाले में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक चंदर की पत्नी नेहा से संपर्क किया। नेहा ने अपने देवर मदन गोपाल को कॉल कर बताया कि फरीदाबाद पुलिस से कॉल आई है। इसके बाद गाजियाबाद लोनी के रहने वाले मदन गोपाल फरीदाबाद पहुंचे और पुलिस से संपर्क कर बीके अस्पताल आए। मदन गोपाल ने बताया कि बड़े भाई चंदर और नेहा की 10 साल की बेटी है। चंदर बीमा पॉलिसी का काम करते थे और परिवार के साथ दिल्ली कल्याणपुरी थाना इलाके के ईस्ट विनोद नगर में रहते थे। शनिवार की रात लगभग 11 बजे खाना खाकर घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसके बाद रविवार दोपहर 12 बजे भाभी नेहा को पुलिस से सूचना मिली। मदन गोपाल के बयान पर पल्ला थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed