फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Delegation of Municipal Corporation Faridabad participated in the conference

Faridabad News: सम्मेलन में शामिल हुआ नगर निगम फरीदाबाद का प्रतिनिधिमंडल

Fri, 27 Feb 2026 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Delegation of Municipal Corporation Faridabad participated in the conference
फरीदाबाद। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 18वें म्युनिसिपालिका प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन 25 से 27 फरवरी 2026 तक चला, जिसमें देशभर के नगर निकायों, विशेषज्ञों और तकनीकी संस्थानों ने शहरी विकास से जुड़े अनुभव साझा किए। महापौर प्रवीण बत्रा जोशी के नेतृत्व में निगम के स्वच्छता शाखा के अधिकारी, पार्षदगण और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य विषय सुरक्षित, स्मार्ट एवं सतत शहर समाधान रहा, जिसमें शहरी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विशेष फोकस किया गया। 26 फरवरी को आयोजित तकनीकी सत्रों में प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय सहभागिता की। इन सत्रों में सर्कुलर इकोनॉमी, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट, सेनिटेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और रिसोर्स रिकवरी जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकों और सफल शहरी मॉडलों की जानकारी दी गई। महापौर के साथ जॉइंट कमिश्नर असवीर सिंह (सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट) समेत अन्य अधिकारियों ने सम्मेलन के साथ लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जहां स्वच्छता से जुड़ी नई मशीनें, प्रोसेस और तकनीकी समाधान प्रदर्शित किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed