{"_id":"6a415721c16799fab5042429","slug":"defender-11-won-the-match-by-two-wickets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73509-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डिफेंडर-11 ने दो विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डिफेंडर-11 ने दो विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को उत्तराखंड और डिफेंडर-11 के बीच खेले गए मुकाबले में डिफेंडर-11 ने दो विकेट से जीत दर्ज की। 16 ओवर के मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से बंटी ने 47, गोविंद ने 39 और रवि ने 16 रन की पारी खेली। वहीं डिफेंडर-11 की ओर से सचिन ने तीन जबकि सूरज, आकाश और अमन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिफेंडर-11 की टीम ने आठ विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से गौतम ने 44, दीपांशु ने 20 और सचिन ने 19 रन की पारी खेली। हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए सचिन को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।