फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deepika made a place in national boxing by winning gold

Faridabad News: दीपिका ने दिखाया पंच का दम, स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय मुक्केबाजी में बनाई जगह

Tue, 03 Sep 2024 11:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 03 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Deepika made a place in national boxing by winning gold
- रोहतक में हुई राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में दीपिका ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। इसमें जिले की दीपिका ने अंडर-17 आयुवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली में नवंबर में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्थान सुरक्षित कर लिया। इसके साथ ही जिले की अनिका ने रजत व अन्य महिला मुक्केबाजों ने कांस्य जीता।

दीपिका भारद्वाज ने लड़कियों के अंडर 19 आयुवर्ग के 54 से 57 किलोग्राम भार में भिवानी की मुक्केबाज को हराकर राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाजी में स्थान सुरक्षित कर लिया। उन्होंने यमुनानगर के मुक्केबाज को भी हराया। वे पिछले पांच वर्षों से खेड़ी स्थित सागर नरवत मुक्केबाजी अकादमी में अभ्यास कर रही हैं। इनके अलावा अंडर 17 आयुवर्ग में आशी, चाहत, कनक, अनन्या व अंशिका ने कांस्य जीता। अंडर-19 आयुवर्ग में अंजली, रश्मि सहित कई खिलाड़ियों ने अपने पंच के बल पर कांस्य जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed