फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deepanshu lost to Olympic medalist in China

Faridabad News: चीन में ओलंपिक पदक विजेता से हारे दीपांशु

Mon, 27 Oct 2025 06:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Deepanshu lost to Olympic medalist in China
फरीदाबाद। चीन में चल रही विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के दीपांशु को 63 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता से हार झेलनी पड़ी। दीपांशु को मेजबान चीन के ही खिलाड़ी एल युशुआई से 0-6 और 6-9 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे दौर के मुकाबले में दीपांशु को पहले राउंड में 0-6 से बुरी तरह हार झेलनी पड़ी, पर दूसरे राउंड में 6-9 के स्कोर के साथ उन्होंने चीन के खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। दीपांशु ने मुकाबले के बाद कहा कि पदक नहीं जीतने का मलाल है लेकिन यह अनुभव आगामी मुकाबलों में काम आएगा। पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी को आसानी से हराकर दीपांशु ने दूसरे दौर में जगह बनाई थी। उन्होंने नेपाल के टोमाटा को 7-1 और 14-7 से हराया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed